Saturday, October 19, 2013

मटन भुना - Mutton Bhuna

प्याज      :    3
दही          :  2 टेबल स्पून 
तेल          : प्याज तलने के लिए 
मटन          सिक्स हंड्रेड ग्राम 

अदरक  पिसी   :  1 टी स्पून 
लहसुन पेस्ट   :  2 टी स्पून 
नमक        :   स्वादानुसार 
मीट का मसाला 
तेल    :    2 चमचा 
खड़ी धनिया   :   2 टी स्पून 
खड़ा मिर्च     :    4
स्याह् जीरा    :  1/2 टी स्पून 
लौंग       : 4
हरी इलाइची     :  4 
बड़ी इलाइची    :  2 
पोस्ते का दाना  :  1 टी स्पून 
गरी बूरा      :  1 टी स्पून 
तेजपत्ता   :  1 
काली मिर्च   : 1 टी स्पून
हरि धानिया कटी  :  2 टेबल स्पून 

कूकर में  दो चमचा तेल डालकर इन सब मसाले को भून ले और पेस्ट  बना ले । प्याज काट ले तेल में तल कऱ गुलाबी कऱ ले और दो टेबल स्पून दही प्याज में डालकर पीस ले ।

अब मसाला तलने में जो तेल बचा था उसमे अदरक, लहसुन पेस्ट डाले और  चलाये।   फिर उसमें मीट डाले । उसमे  सारे मसाले पिसे डालकर भून ले।  दही, भुने प्याज का पेस्ट डाले, मिलाये।

 एक कप पानी डालकर सीटी लगाये मीट पकने तक पकाए हरी धनिया से गार्निश करे और सर्व करे। 

No comments:

Post a Comment