Showing posts with label Kalakand. Show all posts
Showing posts with label Kalakand. Show all posts

Wednesday, October 30, 2013

कलाकंद - Kalakand



खोया          :    1 कप
पनीर          :    1 कप
पिसी चीनी   :   200 ग्राम
देसीघी          :  2 टी स्पून
 बादाम         :  10 या  12
हरी इलाइची पाउडर    : 1/2  टी स्पून

एक कढ़ाई में घी डालकर चारो तरफ लगा ले । फिर मावा भूने अच्छी तरह।  जब पिघल जाय और महक आने लगे तब मावा में पनीर क्रश करके डाल दें । दोनों को मिलाते और चलाते रहे । सूख जाने तक भूनते रहे।  7 या 8 मिनट तक भूने । आंच बंद करे, जब ठंडा या हल्का गुनगुना हो तब उसमे चीनी मिलाये।  भुरभुरा न हो गीला रहे । उसमे इलाइची पाउडर मिलाये और कलाकंद को थाली में फैला कर फ्रिज में रख दे । जम जाने पर सर्व करे ।