Showing posts with label beans. Show all posts
Showing posts with label beans. Show all posts

Wednesday, April 15, 2015

राजमा कबाब - Rajma kabab

राजमा कबाब
राजमा                                       1 कप
भुना चना पाउडर                       1 टेबल स्पून
ब्रॉउन प्याज का पेस्ट                1 टी स्पून
प्याज चौकोर कटी                     1 टेबल स्पून
अदरक ग्रेटेड                             1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी                          स्वादानुसार
हरी धनिया कटी                    1 टेबल स्पून
नमक                               स्वादानुसार
पीसी मिर्च                         स्वादानुसार
गरम मसाला पिसा            चौथाई टी स्पून
तेल                                   शैलो फ्राई के लिए
प्याज के रिंग                   6

राजमा को भिगो  कर उबाल ले और पीस ले । उसमे चना पाउडर,  ब्रॉउन प्याज का पेस्ट, कटी प्याज , अदरक ग्रेटेड, हरी मिर्च, हरी धनिया, नमक, मिर्च पीसी, गरम मसाला डालकर मिलाले और टिक्की बनाकर   सेंक ले । प्याज के रिंग के साथ सर्व करे ।        

Thursday, February 27, 2014

क्रिस्पी फ्रेंच बीन्स - Crispy French Beans

क्रिस्पी  फ्रेंच बीन्स

 फ्रेंच बीन्स                              250 ग्राम
 मैदा                                      1/2 कप
 ब्रेड कृमस                             1 कप
जीरा पाउडर                          1/2 टी स्पू न
मिर्च पाउडर                           स्वादानुसार
नमक                                  स्वादानुसार
तेल                                     तलने

बीन्स कि   किनारी काट दे । गहरे पैन में पानी खोलाये । उसमे बीन्स डाले ।  2 मिनट के लिए छान ले । तुरंत ठनडे पानी में डाल दे , फिर छान ले। 

 बोल में मैदा , नमक, मिर्च डालकर घोल पतला बना ले । एक प्लेट में ब्रेड क्रम्स रख ले । कढ़ाई में तेल गरम  करे । एक एक बीन्स को मैदे में डिप करे और ब्रेड क्रम्स में  लपेटे और डीप फ्राई करे और सॉस के साथ सर्व करे। 

Wednesday, August 7, 2013

मूंग दाल दोसा - Moong Daal Dosa

मूंग दाल छिलके वाली : 1 कप
चावल का आटा : 1 tbsp
हरी मिर्च : 2
हरी धनिया : 1 /2 कप
नमक स्वादानुसार
रिफाइंड तेल : 2 tbsp या जैसी ज़रुरत हो

पनीर : 100 gm
प्याज़ : 1 /2 चौकोर कटी
हल्दी : 1 /2 tsp
नमक स्वादानुसार
राइ : 1 /4 tsp
करी पत्ता : 8 -10
काली मिर्च : 1 /4  tsp
रिफाइंड आयल : 1 tsp
गारी के लच्छे : 1 tsp

 मूंग दाल भिगो लें रात भर के लिये । एक मुट्ठी दाल अलग निकाल  लें और बाकि का छिल्का उतार लें\ दोनों दालों को मिला लें,हरी मिर्च , हरी धनिया और नमक को दाल में डालकर गाढ़ा पीस लें कम पानी डाल कर ।

 पनीर को मैश कर लें । एक कढ़ाई में रिफाइंड ऑइल डालें, उसमें राइ डालें, करी पत्ता डालें, प्याज़ डालें, हल्दी डालें, थोड़ा  चलायें , फिर पनीर और नमक डालें । ऊपर से गारी डालकर गैस बंद कर दें । थोड़ा फ्राई करें फिर निकाल लें ।

एक दोसा बनाने के लिये पैन चढायें ।  1 /4 tsp आयल डालकर फैला लें फिर पानी की कुछ  बूंदें डालें और उसे तवे पर सूखने दें ।  फिर एक बड़े चम्मच से डोसा बैटर तवे पर डालकर  फैला लें ।  चारो तरफ थोड़ा  तेल डालें । धीमी आंच करके थोड़ा पकायें फिर उसमें पनीर मिक्सचर डालकर रोल कर लें और गारी की चटनी के साथ खायें।


Sunday, July 7, 2013

हेल्थी पालक और सप्रोउट किये हुए चने की टिक्की - Palak Sprouted Chana Tikki

स्प्रोउट किये हुए चने : 1 कप
उबली पालक  पीसी : 1/2 कप
ब्रेड क्रुम्ब्स : 1/2 कप
पनीर : 1/2 ग्रेट किया हुआ

चाट मसाला : 2  tsp
नमक स्वादानुसार
तेल

 हरी मिर्च : 2
अदरक : 1 tsp
प्याज़ : 1  tbsp कटी
हरी धनिया : 1 tbsp

अंकुरित चना बॉईल करें और पीस लें । उसमे पालक, ब्रेड क्रेम्ब्स,पनीर,चाट मसाला, नमक ,प्याज़, अदरक ,हरी मिर्च, हरी धनिया को मिक्स कर लें । गोल या लम्बी टिक्की बना लें और शैलो फ्राई कर लें ।

इसको प्याज़ और हरी चटनी के साथ परोसे या बर्गर बना के खा लें ।