Showing posts with label bharwa gobhi. Show all posts
Showing posts with label bharwa gobhi. Show all posts

Thursday, November 7, 2013

स्टफ्ड गोभी - Stuffed Gobhi

मध्यम गोभी     :     3
तेल                   :     2 टेबल स्पून
प्याज महीन कटी :      2
लौंग                    :   3
तेजपत्ता               :    2
अद्रकलहसुन पेस्ट:       2 टी स्पून
धनिआ पिसी         :      2 टी स्पून
मिर्च पिसी             :     1/2  टी स्पून
गरममसाला पिसा  :     1 टी स्पून
गरी मखाना का पेस्ट:     2 टी स्पून
फ्रेश क्रीम                 :     1/2 कप
दूध                           :     1/2 कप
टमाटर महीन कटे    :  2
हरी धनिआ            :  2 टेबल स्पून

फिर गोभी की डंडी ऊपर से काटकर उसे साफ़ कर ले। गोभी को धो लें । कढ़ाई में 2 टी स्पून तेल डाले  । उसमे लौंग, तेजपत्ता डाले ।  पूरीपूरी गोभी को छौंक दे । थोडा चलाये, फिर आधा कप पानी डालकर ढक दे धीमी आंच पर । बीच में चलाते रहे । जब पानी सूख जाय और गोभी आधी पक जाय हल्का भून ले । अब प्लेट में निकाल ले ।

अब एक कटोरी में अदरक, लहसुन पेस्ट, धनिआ, मिर्च गरम मसाला नमक और 1 /2 कप पानी डालकर रक्खे ।

 बाकी तेल कढ़ाई में डाल दें । उसमे कटी प्याज डालकर गुलाबी करे और मसाला कटोरी वाला डाल दे और कटा टमाटर डालकर  भून ले । जब तेल अलग होने लगे तब गरी, मखाना पेस्ट डाले । मसाले में मिलाये और गोभी को  उल्टा करके कढ़ाई के मसाले पर रक्खे।  फिर मसाला भरे । सीधा करके भी भरे 1 /2 कप दूध डालकर ढक दे मध्यम आंच पर।   बीच में चलाते रहे । जब चिकना अलग होने लगे तब गोभी के  ऊपर क्रीम फैलाये और चार या पांच मिनट  धीमी आंच पर रक्खे।  हरी धनिआ डाले और सर्व करे।