Showing posts with label deep fry. Show all posts
Showing posts with label deep fry. Show all posts

Monday, August 27, 2018

Egg potato roll - अंडा पोटैटो रोल

अंडा पोटैटो रोल

उबले अंडे.    -   2
उबले आलू   -  4
चावल का आटा   - 1 टेबल स्पून
बेकिंग पाउडर एक - 1/4 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
ब्रेड क्रम्स - 1  कप
हरा मिर्चा कटर - 1 चम्मच
हरी धनिया कटी - 1 टेबल स्पून
तेल तलने के लिए
चाट मसाला - 1/2 चम्मच

उबले अंडे छीलकर 4 पीस में काट लें | 

आलू छील कर पीस लें, उसमें तेल और ब्रेड क्रम्स को छोड़कर सभी चीजें मिला लें | 

आलू को कोई भी शेप देकर उसके अंदर अंडा अंदर रखकर रोल बना ले और ब्रेड क्रम्स में लपेटे| 

इन रोल्स  को डीप फ्राई कर ले और टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें| 

Wednesday, January 25, 2017

डीप फ्राई भिन्डी - Deep fry bhindi

डीप फ्राई भिन्डी

भिन्डी               10
बेसन                १  टी स्पून
चावल का आटा   १ टी स्पून
तेल                   तलने के लिये
चाटमसाला         १ टी स्पून

 भिन्डी लंबी काट ले ।

उसमे बेसन और चावल का आटा  मिला ले ।

तेल में डीप फ्राई करे ।

ऊपर से चाट मसाला छिड़के और सर्व करे।