Showing posts with label dosa. Show all posts
Showing posts with label dosa. Show all posts

Monday, June 29, 2020

Dahi ki chatni -दही की चटनी

दही की चटनी

दही            एक कप
जीरा.         एक चम्मच
हरी मिर्च.     दो
 गरी.           1 टेबलस्पून
आयल.        1 टी स्पून
नमक.         स्वाद अनुसार

दही को मिला ले | उसमें चौथाई चम्मच नमक डालें |

अब चमचे में तेल डालें, गर्म करें,  उसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च और गरी के लच्छे डालें|  जब गुलाबी हो जाए तो दही में बघार लगा दे और सर्व करें | 

Thursday, September 28, 2017

कुट्टू आटा दोसा - Kuttoo aata dosa

नवरात्री स्पेशल  - Navratri Special

कुट्टू आटा दोसा

कुट्टू आटा              १/२ कप 
साबूदाना पिसा        २ टी स्पून 
जीरा पिसा               २ चुटकी 
कालीमिर्च पिसी          २चुटकी 
नारियल ग्रेटेड               १ टी स्पून 
हरी धनिया कटी             चौथाई कप 
तेल                             २ टेबल स्पून 
सेंधा नमक                   २ चुटकी 

सभी चीजों को पानी की सहायता से घोल बना ले|

अब नॉन स्टिक तवे पे घोल डालकर फैलाये | ह्ल्का तेल डालकर दोने तरफ पकाये और हरी चटनी के साथ सर्व करे | 



     


Monday, March 31, 2014

रवा दोसा - Rava Dosa

रवा दोसा

रवा                                   डेढ़ कप
मैदा                                1/2 कप 
चावल का आटा                1/2 कप
नमक                            स्वादानुसार
अदरक ग्रेटेड                   1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी                  1/2 टी स्पून
करी पत्ता कटा                   8
जीरा                               1 टी स्पून
हरी धनिया कटी               3 tbsp    

रवा, मैदा ,चावल का आटा और नमक डालकर घोल डोसा जैसा  बना ले । 1 घंटा रख दे ।

 चाहे तो पतली प्याज 1  टेबल स्पून काटकर दाल सकते है । 

एक घंटे बाद उसमे अदरक करी  पत्ता जीरा प्याज डालकर दोसा बनाये और गरी की  चटनी के साथ सर्व करे। 

गरी की चटनी

कच्चा नारियल ग्रेटेड               १/२ कप
धुली उरद की दाल                    2 टी स्पून
नमक                                      स्वादानुसार

उरद की  दाल को तवे पर हल्का भून ले और धोकर  भिगो दे । 1 घंटे के लिए दाल, नारियल, नमक को बारीक पीस ले और राई कि छौंक लगा दे । अगर कच्चा नारियल न हो तो सूखा गरी का लच्छा दूध में भिगो कर पीस सकते है।  चटनी तैयार है । 

Wednesday, August 7, 2013

मूंग दाल दोसा - Moong Daal Dosa

मूंग दाल छिलके वाली : 1 कप
चावल का आटा : 1 tbsp
हरी मिर्च : 2
हरी धनिया : 1 /2 कप
नमक स्वादानुसार
रिफाइंड तेल : 2 tbsp या जैसी ज़रुरत हो

पनीर : 100 gm
प्याज़ : 1 /2 चौकोर कटी
हल्दी : 1 /2 tsp
नमक स्वादानुसार
राइ : 1 /4 tsp
करी पत्ता : 8 -10
काली मिर्च : 1 /4  tsp
रिफाइंड आयल : 1 tsp
गारी के लच्छे : 1 tsp

 मूंग दाल भिगो लें रात भर के लिये । एक मुट्ठी दाल अलग निकाल  लें और बाकि का छिल्का उतार लें\ दोनों दालों को मिला लें,हरी मिर्च , हरी धनिया और नमक को दाल में डालकर गाढ़ा पीस लें कम पानी डाल कर ।

 पनीर को मैश कर लें । एक कढ़ाई में रिफाइंड ऑइल डालें, उसमें राइ डालें, करी पत्ता डालें, प्याज़ डालें, हल्दी डालें, थोड़ा  चलायें , फिर पनीर और नमक डालें । ऊपर से गारी डालकर गैस बंद कर दें । थोड़ा फ्राई करें फिर निकाल लें ।

एक दोसा बनाने के लिये पैन चढायें ।  1 /4 tsp आयल डालकर फैला लें फिर पानी की कुछ  बूंदें डालें और उसे तवे पर सूखने दें ।  फिर एक बड़े चम्मच से डोसा बैटर तवे पर डालकर  फैला लें ।  चारो तरफ थोड़ा  तेल डालें । धीमी आंच करके थोड़ा पकायें फिर उसमें पनीर मिक्सचर डालकर रोल कर लें और गारी की चटनी के साथ खायें।


Wednesday, July 24, 2013

मूंग दाल चिल्ला - Moong Daal Chilla

मूंग दाल चिल्ला

धुली मूंग दाल : 1 कप
जीरा : 1/2 tsp
हींग एक चुटकी
नमक स्वादानुसार
रिफाइंड या देसी घी : 2 tbsp

4 घंटे के लिए मूंग दाल भिगो लें \ हींग,जीरा,नमक डालकर गढ़ा, गढ़ा पीस लें कम पानी डालकर\

एक नॉन स्टिक तवा चढायें, 4-5 बूँद तेल/घी डाल कर फैला लें\ 2 tbsp दाल डालें और चमचे से फैला लें\ एक तरफ पका लें, पलट कर दूसरी तरफ भी पका लें\ फिर से पलट लें और काली मिर्च डालकर रोल करके सर्व करें\