Showing posts with label flour. Show all posts
Showing posts with label flour. Show all posts

Saturday, November 23, 2019

Palak Bajre ke aate ki Poori - पालक बाजरे के आटे की पूरी

पालक बाजरे के आटे की पूरी 

बाजरे का आटा 1 कप 
गेहूं का आटा  2 टीस्पून 
पालक  बारीक कटी आधा कप  
प्याज चौकोर कटी एक टेबल स्पून 
अदरक ग्रेटेस्ट 1 टी स्पून 
हरी मिर्च कटी दो 
घी एक टीस्पून 

गेहूं, पालक , प्याज़ , अद्रक और हरी मिर्च  बाजरे के आटे में डालकर एक टीस्पून घी भी डालें और गुनगुने पानी से  गूंध  लें | 

अब लोई बना लें और पूरी बेलकर  बना लें | 

गरम तेल में इन पूरियों को तल लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें| 

Sunday, September 29, 2019

Pyaz ki crispy poori -प्याज की क्रिस्पी पूरी

प्याज की क्रिस्पी पूरी 

प्याज़ - १/२  कटी हुई
आटा  - १  कप
मैदा - १/२ कप
नमक स्वादानुसार


 प्याज की क्रिस्पी पूरी बनाने के लिए आधा प्याज काट कर तल लें जबतक क्रिप्सी ना हो जाये और घी से निकाल ले  |

आटा एक  कप ले, मैदा आधा कप लें |  नमक स्वादानुसार डालकर मिला लें |

उसमें घी 1 टेबल स्पून मिला लें | क्रिस्पी प्याज़ को थोड़ा तोड़कर सभी चीजें डालकर मिला लें और  पानी से गूंध लें |

लोई बनाकर  पूरी को तले और सर्व करें | 

Thursday, September 28, 2017

कुट्टू आटा दोसा - Kuttoo aata dosa

नवरात्री स्पेशल  - Navratri Special

कुट्टू आटा दोसा

कुट्टू आटा              १/२ कप 
साबूदाना पिसा        २ टी स्पून 
जीरा पिसा               २ चुटकी 
कालीमिर्च पिसी          २चुटकी 
नारियल ग्रेटेड               १ टी स्पून 
हरी धनिया कटी             चौथाई कप 
तेल                             २ टेबल स्पून 
सेंधा नमक                   २ चुटकी 

सभी चीजों को पानी की सहायता से घोल बना ले|

अब नॉन स्टिक तवे पे घोल डालकर फैलाये | ह्ल्का तेल डालकर दोने तरफ पकाये और हरी चटनी के साथ सर्व करे | 



     


Friday, July 24, 2015

रुमाली रोटी - Rumali roti

रुमाली रोटी

मैदा                                 1 कप
आटा                               1 कप
नमक                           2 चुटकी
तेल                             1 टी स्पून

मैदा, आटा में तेल, नमक डालकर मुलायम आटा गूंध ले । फ्रिज में आधा घंटे के लिए रख दे । फिर निकालकर गूंध ले । लोई बना ले एक।  लोई में एक तरफ घी लगाये और दूसरी लोई में एक तरफ सूखा आटा लगा दे । अब जिस तरफ तेल लगा है उसी तरफ आटा  लगी लोई रक्खे, हाथ से दबाये हलके से और पतली रोटी बेले । तवे पर सेके  दोनों तरफ । जब फूलने लगे तब चाकू या चिमटे की मदत से हल्का खीचते हुए अलग कर दे और बीच  की तरफ भी सेक ले । रुमाल की तरह फोल्ड करके रोटी कंटेनर में रख ले और सर्व करे । 

Tuesday, September 3, 2013

पालक की पूरी- Palak Ki Poori

पालक       :            250 ग्राम
अदरक       :           कटी 1 tsp
नमक        :            स्वादानुसार
तेल           :            तलने के लिए
आटा          :             1 कप
प्याज          :          चोथाई मोटी कटी

एक पैन में पानी डालकर गैस पर रक्खें ।  जब खोलने लगे, उसमे पालक की डंडी हटा कर पत्ती, अदरक, प्याज कटी डाले और तुरंत निकाल ले और ठन्डे पानी में डाल  दे ।  फिर छान ले और पीस ले । अब आटा को पालक, अदरक, प्याज, पिसी और 1  tsp  तेल, नमक  डाल कर सान ले । छोटी लोई बनाकर पूरी बेल ले और मध्यम आंच पर डीप फ्राई कर ले।

Wednesday, August 28, 2013

सिघारे की कतरी या हलवा -Singhare Ki katri ya halwa



सिघारे का आटा     :             1  कटोरी
शक्कर                :             1 /2  कटोरी
देसी घी               :               1 /2  कटोरी

कढाई में घी डाले  । आटा घी में डाले और धीमी आंच पर गुलाबी कर ले।
 एक ग्लास  पानी डाले और चलाते रहे, जब थिक हो जाय तब शक्कर डाल दे ।  मध्यम आंच पर चलाते रहे जब थिक हो जाय तब एक छोटी थाली में घी लगा कर हलवा निकाल ले और ठंडा करे । हलवा ठंडा होने पर जम जायेगा  तब उसे चाकू से काट कर एक बोल में निकाल ले और व्रत में सर्व करे।
         

Tuesday, August 13, 2013

आलू की पूरी - Aloo Poori

आलू : उबले 3
हरी धनिया : 2 tbsp
हरी मिर्च : 2 कटी
प्याज़ :1 /2
नमक स्वादानुसार
आटा : 1 +1 /2 कप
आटे के लिये नमक स्वादानुसार
रिफाइंड आयल : 2 tsp
रिफाइंड तेल तलने के लिये
 सूजी  : 1 tsp

आलू को छीलकर मैश कर लें , उसमे नमक , हरी मिर्च,हरी धनिया मिला लें | एक कढ़ाई में 1 tsp रिफाइंड आयल डालें , उसमे कटी चौकोर प्याज़ डालें , मैश किया हुआ आलू भी डाल  दें । गैस बंद कर दें और मिला लें, और एक बोल में निकाल के रख लें ।

आटे  में सूजी, नमक , रिफाइंड आयल डालकर मुलायम आटा सान लें । लोई बना कर मैश आलू भरकर चारों तरफ से बंद करके पूरी के साइज़ का बेल लें,ध्यान रखें पूरी फटे नहीं । तेल गरम करके सभी पूरियों को ताल लें ।
लाल भरे मिर्च के अचार के साथ खायें ।

Wednesday, July 24, 2013

फरे - Phare

फरे
चावल का आटा : 1/2 kg
उरद की दाल : 250 gm
हींग : 1/4 tsp
नमक स्वादानुसार
जीरा : 1/2 tsp
खड़ी धनिया : 1 tsp
काली मिर्च : 1/2 tsp
खड़ी लाल मिर्च : 3-4
अद्रक कटी : 1 tsp
हरी मिर्च कटी : 1 tsp
हरी धनिया कटी : 2 tbsp

फ्राई करने के लिए
प्याज़ : 1 महीन कटी
देसी घी : 1 tbsp

उरद दाल को रात में भिगो दें, सुबह छिल्का उतार कर पीस लें, कम पानी डालकर |  आधा कप आटा निकाल कर, बाकी आटा सान लें |

धनिया, काली मिर्च, जीरा, लाल मिर्च को अध कुटा कर लें |  इसको दाल में मिला लें और अच्छी तरह मिक्स कर लें  | हींग, हरी धनिया, हरी मिर्च, अद्रक और नमक डाल कर अच्छी तरह से दाल में मिला लें |

एक tbsp बराबर चावल के आटे की लोई बना लें, और उसको सूखे आटे की सहायता से पूड़ी की तरह बेल लें | चाकू की सहायता से रोटी को चकले  से अलग कर लें और एक tsp दाल का मिक्सचर उसपर एक तरफ रख दें और दूसरी तरफ से उसे दाल पर दबा दें | एक D आकार का शेप बन जाता है |

आधा कुकर पानी चढ़ा लें | उसमे नमक और एक चम्मच तेल डाल लें | जब पानी में खौल आ जाए तो इसमें एक एक करके D आकार के फरे डाल दें | कुकर में 1 सीटी लगा कर पका लें | प्रेशर निकल जाने पर कुकर खोल लें |

उबले हुए फरे को काट लें और देसी घी और 1 महीन कटी प्याज़ दालकर गुलाबी कर लें\ फरे डालकर फ्राई कर लें और चाय के साथ सर्व करें | उबले गीले फरे भी टेस्टी होते हैं\

Monday, July 1, 2013

ब्रेकफास्ट हेल्थी डिस्क - Breakfast Healthy Disk


आटा : १ कप

फिलिंग
चना/जाऊ का सत्तू  : १/२ कप
लाल मिर्च के अचार का मसाला : 1  tsp
तेल  अचार का : 1 tsp
नमक : स्वादानुसार
प्याज़ चौकोर कटी : २ tsp
हरी मिर्च : २ कटी
अदरक : १/२  tsp कटी
हरी धनिया : कटी 1 tsp

आटा गूंध लें । 10 - 12 हिस्से कर लें ।

फिलिंग का सब सामान मिला लें । 10 - 12 हिस्से में बाट लें, और आटे की लोई में भर लें ।   छोटी छोटी रोटी बना लें और तावे पर दोनों तरफ से दबा दबा कर सेक लें गुलाबी होने तक ।

बटर लगा कर सर्व करें ।