Showing posts with label gari. Show all posts
Showing posts with label gari. Show all posts

Wednesday, July 15, 2020

मटन कोरमा - Mutton korma

मटन कोरमा

मटन.                          1 kg 
अदरक लहसुन.               पेस्ट 2 टेबल स्पून
दही.                             आधा कप
ड्राई फ्रूट पेस्ट         2 tbsp
प्याज़   २ पतली कटी तलकर गुलाबी करके रखें
कश्मीरी लाल पिसी मिर्च.    2 टीस्पून
काजू का पेस्ट                  7- 8  Kaju ka paste 
गरम मसाला.                    1 टीस्पून
नमक.                             स्वादानुसार
तेल.                                दो चमचा

ड्राई फ्रूट पेस्ट

मखाना, Gari ,पोस्ता का दाना का पेस्ट बना  लें  |
                       
अब कुकर में दो चमचा तेल डालें |  उसमें 4 छोटी इलायची, चार लोग, दो टुकड़ा दालचीनी का, काली मिर्च 1 टीस्पून, दो काली इलायची की बघार लगाकर मटन धोकर डाल दे |

मटन को थोड़ा भूने |

फिर उसमें 2 टेबल स्पून अदरक- लहसुन पेस्ट डालें और भूने|

अब उसमें दही आधा कप डालकर भूने | उसी समय  मेवा का पेस्ट डालकर भून ले,  फिर उसमें तली गुलाबी प्याज को पीसकर डालें और भूने|

अब दो चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पिसी डालें, 7-8 काजू का पेस्ट बनाकर डालें |

अब एक चम्मच गरम मसाला डालें|

बराबर भूनते रहे|  आधा गिलास पानी डालकर सिटी लगा दे |

मटन पकने तक प्रेशर होने पर चिकना ऊपर आ जाएगा|

मटन तैयार है अब सर्व करें रोटी और चावल के साथ |  

Wednesday, August 7, 2013

मूंग दाल दोसा - Moong Daal Dosa

मूंग दाल छिलके वाली : 1 कप
चावल का आटा : 1 tbsp
हरी मिर्च : 2
हरी धनिया : 1 /2 कप
नमक स्वादानुसार
रिफाइंड तेल : 2 tbsp या जैसी ज़रुरत हो

पनीर : 100 gm
प्याज़ : 1 /2 चौकोर कटी
हल्दी : 1 /2 tsp
नमक स्वादानुसार
राइ : 1 /4 tsp
करी पत्ता : 8 -10
काली मिर्च : 1 /4  tsp
रिफाइंड आयल : 1 tsp
गारी के लच्छे : 1 tsp

 मूंग दाल भिगो लें रात भर के लिये । एक मुट्ठी दाल अलग निकाल  लें और बाकि का छिल्का उतार लें\ दोनों दालों को मिला लें,हरी मिर्च , हरी धनिया और नमक को दाल में डालकर गाढ़ा पीस लें कम पानी डाल कर ।

 पनीर को मैश कर लें । एक कढ़ाई में रिफाइंड ऑइल डालें, उसमें राइ डालें, करी पत्ता डालें, प्याज़ डालें, हल्दी डालें, थोड़ा  चलायें , फिर पनीर और नमक डालें । ऊपर से गारी डालकर गैस बंद कर दें । थोड़ा फ्राई करें फिर निकाल लें ।

एक दोसा बनाने के लिये पैन चढायें ।  1 /4 tsp आयल डालकर फैला लें फिर पानी की कुछ  बूंदें डालें और उसे तवे पर सूखने दें ।  फिर एक बड़े चम्मच से डोसा बैटर तवे पर डालकर  फैला लें ।  चारो तरफ थोड़ा  तेल डालें । धीमी आंच करके थोड़ा पकायें फिर उसमें पनीर मिक्सचर डालकर रोल कर लें और गारी की चटनी के साथ खायें।


Sunday, June 30, 2013

गरी की चटनी - Gari Chutney

 धुली उरद की दाल : 1 tsp 
गरी का बूरा : १/२ कप 
दूध : १/२ कप 
चुटकी भर नमक 


दाल भून कर धो लें । दूध में बूरा और दाल भिगो दें । आधे घंटे भिगो दें ।

दाल , गरी और नमक  को पीस लें ।   बाउल में निकाल लें ।