Showing posts with label halwa. Show all posts
Showing posts with label halwa. Show all posts

Monday, April 14, 2014

माइक्रोवेव गाजर का हलवा - Microwave Gajar ka Halwa

माइक्रोवेव गाजर का हलवा

गाजर                                 १/२ के जी
दूध                                     १/२ के जी
देशी घी                                2 टी स्पून
शककर                                १/२ कप
मिक्स अधकटे ड्राई फ्रूट्स        2 टेबल स्पून

गाजर को ग्रेट कर  ले। दूध पकाकर आधा कर ले ।  

अब गाजर माइक्रोवेव बोल में डाले, उसमे शककर मिला ले और 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर ले। बोल निकाल कर  शककर अच्छी तरह मिला ले।  उसमे गाढ़ा दूध और देसी घी डालकर मिला ले और 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव करे । 

बोल निकाले अगर चिकना अलग हो जाय १ टेबल स्पून मेवा डाल कर मिला ले और बची मेवा ऊपर फैला दे और सर्व करे।

Monday, July 22, 2013

लौकी का हलवा - Lauki Ka Halwa

लौकी का हलवा 

लौकी : 750 gm
दूध फुल क्रीम : 1 kg 
चीनी /शक्कर : 200 gm 
देसी  घी : 1 tbsp
मेवा मिक्सचर : 1 tbsp

लौकी को छील कर ग्रेट कर लें । एक कढ़ाई में देसी घी गरम कर लें, उसमें ग्रेट की हुई लौकी डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें ।

एक तरफ दूध आधा होने तक गढ़ा कर लें । जब लौकी गुलाबी हो जाए तो गढ़ा दूध डाल दें और चलातें रहें । जब घी अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें । थोढ़ा ठंडा होने दें । शक्कर डाल दें, चलातें रहें, जब घी छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें । अधकुटी मेवा डालकर सर्व करें ।