Showing posts with label kachauri. Show all posts
Showing posts with label kachauri. Show all posts

Tuesday, March 21, 2017

हरी मटर् की कचौड़ी - Hari matar ki kachori

 हरी मटर् की  कचौड़ी

 हरी मटर         १/२कप
हरी मिर्च          २
 आटा             १ कप
अदऱक लहसुन पेस्ट      १ /२ टी स्पून    
नमक             स्वादानुसार
तेल              १ तलने के लिए

१ टी स्पून तेल में अदरक, लहसुन  डालकर भूने|

 फिर हरी मटर और मिर्च, नमक डाल  दे, चलाये|

 इसको पीस ले और आटा में मटर गूंध ले।

गूंधे हुए आटे की  गोल लोई बना कर गोल पूरी बेलकर तल ले ।

अचार के साथ सर्व करे।

Thursday, November 21, 2013

बाजरे के आटे के कचौड़े - Bajre Ke Aate Ke Kachoude

बाजरे का आटा      :    1 कप
गेहू का आटा         :   1 टी स्पून
उबले आलू            :   4
नमक                   :  स्वादानुसार
पिसी मिर्च           :   2 चुटकी
हरीधानिया        :    2 टेबल स्पून
हरीमिर्च              :    2 कटी
तेल                   :  तलने के लिए
लहसुन की चटनी  :  2 टी स्पून

दोनों आटे मिलाकर  1 टी स्पून तेल और नमक  डालकर गुनगुने पानी से सान ले।

आलू उबले छील कर मैश कर ले । उसमे नमक, लाल मिर्च, हरी धनिया, हरा मिर्चा डालकर मिला ले ।

अब साने आटे की लोई थोडा बड़ी बनाकर मैश किये हुए आलू, लोई में होल बनाकर भरे और लोई बंद करके हल्का हथेली से दबाकर सूखा आटा लगाकर बेले और डीप फ्राई करे।  क्रिस्प होने पर निकाले और हरे लहसुन की चटनी के साथ सर्व करे।

Thursday, September 12, 2013

बथुआ की कचौरी -Bathua ki kachouri

बथुआ              :             250 ग्राम
नमक              :            स्वादानुसार
हींग                 :            1 चुटकी
खड़ी मिर्च         :           1
अदरक कटी       :               1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी       :             1/2 टी स्पून
हरी धनिया कटी
आटा             :                  2 कप
तेल               :                 तलने के लिए

बथुआ को धो लें । बारीक काट ले । 

अब पैन में 1  टी स्पून  तेल डाले, उसमे हींग और मिर्च तोड़ कर डाले और साग कटी डाले।  नमक डाले, साग को भून ले । पानी ना रह जाय। साग में अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया, डालकर मिला ले ।  आटे में  नमक डालकर सान ले और   लोई बनाये।  उसमे 1 टी स्पून साग भरकर गोल कर के छोटी पूरी बेल ले और डीप फ्राई कर ले   । 

Friday, August 30, 2013

उरद दाल कचौरी - Urad Daal Kachauri

उरद दाल : 1 कप 
आटा : 2 कप 
अद्रक : 1  tsp कटी
हरी धनिया : 1  tbsp कटी

हरी मिर्च : 1 tsp  कटी 
सूजी : 1 tsp
आयल : 1  tsp


मसाला 
जीरा: 1 /2 tsp 
हींग : 1 /4 tsp
खड़ी धनिया : 1 tsp 
सौफ : 1 /2 tsp 
काली मिर्च : 1 /2 tsp 
लाल मिर्च : 1

आयल : तलने के लिये


हींग को छोड़ कर बाकि मसाले पीस लें । दाल रात में भिगो दें ।  

सुबह दाल में हींग डालकर पीस लें । एक कढ़ाई  में दो tsp  तेल डाल कर भून लें, जिसे की सूख जाये ।  इसमें अदरक, हरी धनिया और हरी मिर्च और पिसा मसाला , अच्छे से मिला लें । कढ़ाई से निकाल कर एक बोल में रख लें । 

एक परात में आटा  लें,  सूजी डालें, नमक, और तेल डाल कर गूंध लें ।

एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम कर लें ।  

आटे की पूरी की तरह लोई बना लें । लोई में होल बना कर एक चमच दाल सभी लोई में भर लें । ऊपर से बंद कर लें  और लोई बना लें । सूखा अत लगा कर बेल बेल लें । पूरी से थोड़ी छोटी छोटी बेल कर डीप  फ्राई कर लें, गुलाबी होने तक । 

इसको किसी भी सब्जी के साथ परोस सकतें हैं ।