Showing posts with label leaves. Show all posts
Showing posts with label leaves. Show all posts

Thursday, June 26, 2014

करी पत्ता चटनी- Karee patta chatni

करी पत्ता चटनी

करी पत्ता                             1 कप
लाल मिर्च                           3
हरी धनिया                           १/२ कप
अदरक                                 1 टी स्पून
जीरा                                    1 टी स्पून
इमली पल्प                          1 टेबल स्पून
नमक                                 स्वादानुसार
तेल                                     1 टेबल स्पून
राई                                     १/२ टी स्पून
हींग                                   1 चुटकी

करी पत्ता, लाल मिर्च, हरी धनिया, अदरक, जीरा,  इमली पल्प, नमक डालकर पीस ले।  तेल, गरम कर के हींग, रायी ड़ाल कर उसमेँ चट्नी डालकर पकायें।   तेल अलग़ होने पर बोल मे निकाले और पराठां व चावल के साथ सर्व करे । 

Sunday, July 21, 2013

सेवढ़ा - अरवी के पत्ते का - Sevda





अरवी के पत्ते : 12 
बेसन : 1 कप 
हल्दी : 1/2 tsp 
नमक स्वादानुसार 
पिसी मिर्च स्वादानुसार 
पिसी खटाई : 1/2 tsp 
लहसुन पेस्ट : 1/2 tsp 
 सरसों तेल : 2 tbsp 

पत्ते को धो लें । एक बोल में बेसन लें और उसमें हल्दी,लहसुन,मिर्च दाल दें , पानी डाल दें और एक गढ़ा घोल बना लें । पत्ता उल्टा करके रख्खे और घोल को हाथ से फैला दें । फिर दूसरा पत्ता लें और उसपर रख दें और लेप फैला दें । इसी तरह पत्ते रखते जायें और फैलातें जायें । फिर उसे डंठल की तरफ से रोल कर लें नीचे तक ।  इसी तरह एक और रोल बना लें । 

एक स्टीमर में थोढ़ा पानी डालकर जाली वाला कंटेनर रख दें और उसपर दोनों रोल रख दें । 10 मिनट तक स्टीम कर लें । इसको एक कढ़ाई में पानी डालकर एक कुकर की जाली रखकर उसके ऊपर रोल रख कर भी स्टीम किया जा सकता है । 

रोल्स को निकाल लें और थोड़ा ठंडा कर लें । एक रोल के 6 -7 पीस कर लें । 

एक कढ़ाई में तेल गरम लें । उसमे पीसेस बिछा कर शैलो फ्राई कर लें । 

पकौरी तैयार है । इसको पराठे के साथ परोसे या शाम को चाय के साथ सर्व करें ।