Showing posts with label maida. Show all posts
Showing posts with label maida. Show all posts

Sunday, May 31, 2020

मैदा बेसन के नमकीन - Maida Besan ke Namkeen

मैदा बेसन के नमकीन
मैदा         1 कप
बेसन.      आधा कप
तेल         तलने के लिए
नमक.     स्वाद अनुसार
अजवाइन   एक चम्मच
मिर्ची        आधा चम्मच
हींग.         एक चुटकी

मैदे में नमक और एक टेबलस्पून तेल डालकर गूथ लें | मुलायम आटा तैयार हो जायगा |

बेसन में तेल नमक, मिर्च, अजवाइन और हींग डालकर गूथ लें मुलायम बेसन तैयार होजायगा |

अब मैदे की दो लोई बना लें |

इसी तरह बेसन की भी दो लोई बना लें |

अब रोटी की तरह दोनों को बेल ने अलग-अलग|

इसी तरह बेसन के भी दो लोई बनाकर  बेल लें |

अब नीचे मैदे की रोटी रखें उसके ऊपर बेसन की रोटी रखें|

फिर से एक बार दबाकर बेल लें |  दोनों रोटी को चिपकाकर रोल कर लें |

अब रोल करी  हुए रोटी को 1 इंच की दूरी पर काट लें, और हर कटे हुए पीस को थोड़ा बेल कर नमकीन बना लें |इसी तरह दूसरी मैदे की रोटी और बेसन की रोटी को बेलकर कट कर लें और थोड़ा सा बेलकर तैयार कर ले|
मध्यम आंच पर तल लें और नींबू के अचार के साथ सर्व करें|

Sunday, September 29, 2019

Pyaz ki crispy poori -प्याज की क्रिस्पी पूरी

प्याज की क्रिस्पी पूरी 

प्याज़ - १/२  कटी हुई
आटा  - १  कप
मैदा - १/२ कप
नमक स्वादानुसार


 प्याज की क्रिस्पी पूरी बनाने के लिए आधा प्याज काट कर तल लें जबतक क्रिप्सी ना हो जाये और घी से निकाल ले  |

आटा एक  कप ले, मैदा आधा कप लें |  नमक स्वादानुसार डालकर मिला लें |

उसमें घी 1 टेबल स्पून मिला लें | क्रिस्पी प्याज़ को थोड़ा तोड़कर सभी चीजें डालकर मिला लें और  पानी से गूंध लें |

लोई बनाकर  पूरी को तले और सर्व करें | 

Friday, May 3, 2019

Meethee boondi - मीठी बूंदी

मीठी बूंदी

तेल.                      तलने के लिए
उड़द धुली दाल       आधा कप
मैदा.                     1 कप
बेकिंग सोडा.           एक चुटकी
शक्कर                    एक कप
पानी.                     1/3rd  कप

दाल भिगोकर महीन पीस लें|  उसमे मैदा एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला ले | एक चुटकी पीला रंग भी मिला ले | पतला घोल तैयार कर ले|

शक्कर और पानी का शीरा  बना ले | शक्कर घुल जाए तब तक पकाएं |

अब छलनी से बूंदी  बना ले और शीरे में डाल दें |  एक 2 मिनट के लिए फिर उसको
निकाल ले और सर्व करें  | 

Wednesday, August 28, 2013

मीठी पूरी - Meethi Poori

मैदा           :           1 कप
मोयन या तेल  :     2 tsp
सूजी           :         1/2 tsp
तेल            :          तलने के लिए

भरने के लिए

बेसन          :          2 tbsp
शक्कर         :        4 tbsp
रिफ़ा इंड तेल  :      2 tsp
अधकुटी ड्राई फ्रूट्स : 2 tsp

मैदा, मोयन, सूजी को मिला कर सान ले और 10 मिनट के लिए रख दे । अब पैन रक्खे गैस  पर, देसी घी  २ tsp  डाल कर धीमी गैस कर के बेसन को गुलाबी कर ले उसमे पानी 1 /2  कप डाल कर चलाते रहे । जब पानी सूखने लगे तब शक्कर डाल कर चलाते रहे।  जब  हलवा बन जाय तब अधकुटी मेवा मिलाकर ठंडा कर ले ।

अब सने  मैदा की लोई बना ले पूरी की तरह  ।  उसमे 1  tsp हलवा भर कर पूरी बेल ले और तल ले । अब सर्व करे।