Showing posts with label matar. Show all posts
Showing posts with label matar. Show all posts

Wednesday, February 19, 2020

Chat vali safed mater ka masala - चाट वाली सफ़ेद मटर का मसाला

चाट वाली सफ़ेद मटर का मसाला

साबुत धनिया          - 1 टेबल स्पून 
जीरा                     - 2 टेबलस्पून 
साबुत मिर्चा            - 6
 हींग                   - 1/4 टी स्पून 
काली मिर्च.          -  1 टीस्पून

साबुत धनिया, ज़ीरा, साबुत मिर्चा, हींग, काली मिर्च,  सभी खड़े मसालों को भून कर पीस लें|

जब सफेद वाली मटर बनाए, तो उसमें डालें |  यह मसाला और नमक डालें|

पिसी खटाई डालें, अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया काटकर डालें और इमली की मीठी चटनी डालकर सर्व करें| 

Thursday, December 21, 2017

Palak mutter kachodee - पालक मटर कचोरी

पालक मटर कचोरी

मैदा                      डेढ़ कप
सूजी                      आधा कप
पालक प्यूरी              1 टी स्पून
अजवाइन.                 एक चुटकी
तेल.                          मोयन के लिए
नमक.                        स्वादानुसार

भरने के लिए

मटर                            एक कप
हींग.                            एक चुटकी       
लाल मिर्च पाउडर          एक चुटकी
खटाई पाउडर              आधा चम्मच
सौंफ                            आधा चम्मच
गरम मसाला पिसा           आधा चम्मच
नमक                             स्वादानुसार
तेल.                                तलने के लिए

मैदा में सूजी, पालक प्यूरी, नमक, अजवाइन और घी 1 टेबल स्पून डाल कर मिला लें और पानी से गूंध ले |

10 मिनट के लिए रख दें|

भरने के लिए

1 टेबल स्पून घी में हींग डालकर मटर छौक दें |

5 मिनट तक चलाएं|  उसको पीस ले | गैस ऑफ करें, उसमें नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, सौंफ पाउडर डाल कर मिला लें और आटे की लोई बनाएं |

उसमें मटर भरे और पूरी बेलें  डीप फ्राई कर लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें|


Tuesday, March 21, 2017

हरी मटर् की कचौड़ी - Hari matar ki kachori

 हरी मटर् की  कचौड़ी

 हरी मटर         १/२कप
हरी मिर्च          २
 आटा             १ कप
अदऱक लहसुन पेस्ट      १ /२ टी स्पून    
नमक             स्वादानुसार
तेल              १ तलने के लिए

१ टी स्पून तेल में अदरक, लहसुन  डालकर भूने|

 फिर हरी मटर और मिर्च, नमक डाल  दे, चलाये|

 इसको पीस ले और आटा में मटर गूंध ले।

गूंधे हुए आटे की  गोल लोई बना कर गोल पूरी बेलकर तल ले ।

अचार के साथ सर्व करे।

Friday, February 7, 2014

हरी मटर का निमोना - Hari Matar Ka Nimona

हरी मटर का  निमोना

हरी मटर             1 कप
आलू                  2 मध्यम
प्याज   1

टमाटर कटा      1
धनिया            2  tsp 
मिर्च          1 /4  tsp 
हल्दी         1/2 tsp 
गरम मसला   1/2  tsp 
अदरक-लहसुन पेस्ट  २ tsp
हरी धनिया   कटी 1/2 कप

नमक   स्वादानुसार 
तेल   २ बड़े tbsp 


मटर को बारीक पीस लें । आलू चील कर काट कर रख लें । 

कढ़ाई में तेल गरम करके मटर को अच्छी तरह से भून लें । बाकी बचा तेल एक कुकर में गरम कर लें और उसमें कटी प्याज़ डालकर गुलाबी कर लें । अदरक लहसुन पेस्ट डालकर भून लें । फिर हल्दी, मिर्च, नमक  और धनिया डाल लें । थोड़ा पानी डालकर भूने । उसको तेल अलग होने तक भूने । फिर टमाटर बारीक काटकर , आलू के 4-5 टुकड़े कर लें और अब फिर से भूने ।
अब भुनी पिसी मटर दाल दें ।  अच्छे से मसाले में मिला लें । अब गरम मसला डालकर एक ग्लास पानी डालकर प्रेशर लगा दें । एक सीटी लगा दें । 

जब प्रेशर हो जाये तब बोल में निकाल कर उसमें देसी घी डालें और ऊपर से हरी धनिया डालकर सर्वे करे।
                                  

Tuesday, February 4, 2014

हरी मटर का पराठा - Hari Matar Ka Paratha

हरी मटर का पराठा

हरी मटर                                 1 कप
आलू मध्यम                            1 कटा
जीरा                                       1/2 टी स्पून
नमक                                     स्वादानुसार
पिसी मिर्च                               1/4 टी स्पून
पिसी खटाई                            1/4 टी स्पून
हरी धनिया                             1/4 कप
हरा मिर्च                               1 कटी
 तेल                                       2 टेबल स्पून
अदरक  कटी                         1 टी स्पून

कूकर में 1 टी स्पून तेल डालकर जीरा डाले।  कटा आलू और  मटर छौंक दे।  नमक डालकर  1  सीटी लगा दे।  आलू   मटर   में लाल मिर्च, पिसी खटाई डालकर सुखा ले और मैश कर ले  । अदरक, हरी धनिया, हरी मिर्च डालकर मिला ले । आटा गूंध लें । लोई बनाकर उसमे मैश मटर आलू रखकर गोल कर ले और गोल पराठा  बेल ले  । तेल लगाकर सेंक ले और हरी चटनी के साथ सर्व करे।

Thursday, August 8, 2013

हरी मटर के कबाब - Hari Matar Kebab

हरी मटर : 1 कप
मखाना : 1 कप
हींग चुटकी भर
नमक स्वादानुसार
पिसी लाल मिर्च स्वादानुसार
चाट मसाला : 1 tsp
प्याज महीन कटी : 2 tbsp
हरी मिर्च कटी : 1 tsp
सूजी : २ tsp
भुना बेसन : 2 tsp
ब्रेड क्रम्स : 1 /2 कप
रिफाइंड तेल शैलो फ्राई के लिये

एक पैन चढ़।  कर उसमें तेल और  हींग डालकर मटर डाल दें । नमक ,लाल मिर्च ,चाट मसाला डालकर उतार लें।  मखाने को पानी में उबाल लें । दोनों को एक साथ पीस लें । उसमें सूजी,भुना बेसन, 2 tsp ब्रेड क्रम्स,हरी मिर्च,कटी  प्याज और हरी धनिया डालकर टिक्की बना लें ।

एक प्लेट में बाकी बचे ब्रेड क्रम्स निकाल लें । उसमे टिक्की लपेट कर शैलो फ्राई कर लें ।

इसको प्याज़ की रिंग्स, नींबू और हरी चटनी के साथ परोसें ।

Thursday, July 18, 2013

सफ़ेद मटर की चाट वाली टिक्की - Matar Tikki

सफ़ेद मटर की चाट वाली टिक्की 

मटर : 2 कप

नमक स्वादानुसार
पिसी खटाई : 1/2 tsp
पिसी मिर्च स्वादानुसार
हींग : चुटकी भर
जीरा : 1 tsp
रिफाइंड आयल : 2 tbsp

चाट वाला मसाला  यहाँ से देखें : 2 tsp
अदरक कटी : 2 tsp
हरी मिर्च कटी  : 1 tsp
हरी धनिया : 2 tbsp
नीम्बू : 1 बड़ा

मटर को रात में पानी में  भिगो दें । सुबह कुकर में डालकर अच्छी तरह पका लें । एक कढ़ाई में 1 tbsp रिफाइंड आयल डालकर, हींग,जीरा, डालकर मटर को छौक  दें ।

 नमक, मिर्च,खटाई डालकर मिला कर अच्छी तरह से सुखा लें ।

फिर एक प्लेट में निकाल कर थोढ़ा  ठंडा कर लें और थोढ़ा मैश कर लें । फिर अद्रक, हरी मिर्च,हरी धनिया और चाट मसाला, आधा आधा लेकर मिला लें  और टिक्की बना लें ।

थोढ़ा रिफाइंड आयल एक नॉन स्टिक तवे पर टिक्की बिछा लें और क्रिस्प होने तक सेकें । बीच बीच थोढ़ा रिफाइंड डालकर सेकें । दोनों तरफ गुलाबी होने तक सेकें ।

सारी टिक्किया एक प्लेट में निकाल लें । बाकी बचा चाट मसाला डालें और अद्रक, हरी मिर्च, हरी धनिया डालें और ऊपर से नीम्बू निचोड़ कर परोसें या दही और इमली की चटनी डालकर खायें । चाहें तो ऊपर से एक गोलगप्पा तोड़ कर डाल लें ।

Wednesday, July 17, 2013

गोलगप्पे की चाट - Golgappe Ki Chaat

मटर 


सफ़ेद सूखी मटर : २ कप


मटर को रात में पानी में भिगो लें । फिर सुबह पानी हटा कर साफ़ पानी डालकर कुकर में सीटी लगा लें । एक बोल में निकाल कर रख लें ।

 






गोलगप्पे


रवा/सूजी  : 1 कप
मैदा : 2 tsp
पानी
रिफाइंड आयल : 1  tsp
तलने के लिए रिफाइंड ऑइल

सूजी , मैदा और तेल मिला लें ।  अच्छी तरह गूंध लें ।  छोटी,छोटी लोई बना लें और छोटी पूरी बेल लें । फिर कढ़ाई में तेल डालें और एक एक पूरी कलछुल की सहायता से फुला दें और जब पक जायें तो निकाल लें ।
इन्को अलग रख लें ।

इमली की  चटनी 

इमली : 1 कप
शक्कर/चीनी : 1/2 कप
गुढ़ : 1/4 कप

पानी


इमली भिगो लें 3-4 घंटे के लिए । पल्प निकाल लें और एक मोटी छन्नी से छान लें । एक कढ़ाई में डाल लें । जब खौल जाये तो शक्कर और गुढ़ डालकर पका लें ।  बोल में निकाल लें ।


दही 

एक कप दही को फेट लें । बोल में निकाल लें ।


चाट मसाला


साबुत धनिया : 2 tsp
साबुत जीरा : 2 tsp
साबुत मिर्च : 5 tsp
हींग : 2 चुटकी

सबको कढ़ाई में डालकर भून लें और पीस लें ।  इसको अलग एक प्लेट में रख लें । अगर बचे तो एक कन्टेनर में रख लें और 3-4 महीने तक इस्तेमाल कर सकतें हैं ।





गोलगप्पे का पानी 

पीने वाला पानी : 1  जग
काला नमक : स्वादानुसार
सादा नमक : स्वादानुसार
पुदीना : 1 गुच्छा
ऊपर दिया हुआ  मसाला : 4 चमच्च
छोटी हड़ : 5 -6 भुनी पिसी

पानी में सभी मसाले डाल लें । पुदीना पीस कर डाल लें । सभी चीज़ों को मिला लें और ऊपर से हींग जीरे की बघार लगा लें ।


कैसे खायें 


गोलगप्पे में छेद करें, उसमे तैयार की हुई मटर भरें और फिर गोलगप्पे में पानी भरें और खाएं











चटनी के गोलगप्पे 


गोलगप्पे में छेद कर दें और मटर डाल दें । उसपर चटनी एक चमच्च डालें और दही डालें । उसपर मसाला डालकर खायें ।