Showing posts with label moong. Show all posts
Showing posts with label moong. Show all posts

Tuesday, September 23, 2014

धुली मूंग दाल - Dhuli Moong Dal


धुली मूंग दाल

पीली मूंग दाल                           1 कप
चौकोर कटा प्याज                     1
चौकोर कटा टमाटर                   1
लाल मिर्च पिसी                        १/२ टी स्पून
हल्दी                                       १/२ टी स्पून
पानी                                        3 कप
नमक                                     स्वादानुसार

छौंक के लिए
देशी घी                              2 टी स्पून
सरसो                                1 टी स्पून
जीरा                                 1 टी स्पून
हींग                                   चौथाई टी स्पून
कटी हरी मिर्च                   1
खड़ी लाल मिर्च                  1
कटा लहसुन                     1 टी स्पून
गरम मसाला                    १/२टी स्पून
हरी धनिया की पत्ती               गार्निश के लिए

मूंग दाल को 2 घंटा भिगो कर पानी डालकर छौंक की चीजे छोड़कर बाकी  सब चीजे डालकर  3 सीटी लगा दे। प्रेशर होने के बाद दाल को बाउल में निकाले और छो कनी में घी डालकर सरसो जीरा, हींग, हरी मिर्च, लाल मिर्च तोड़कर लहसुन और गरम मसाला डाले।  थोड़ा चलाये और दाल में छौंक लगा दे।  हरी धनिया से गार्निश करे और सर्व करे ।                             

Thursday, August 15, 2013

धुली मूंग दाल बघारी _ Baghari Moong Daal


धुली मूंग दाल १ कप 
जीरा  १ /२ स्पून 
नमक स्वादानुसार 
हींग १/ ४ टी   स्पून 
कालीमिर्च १/२ टी स्पून 
हरी धनिया १/२ टेबल  स्पून 
कटी  हरी मिर्च २ 
नीम्बू १/२

मूंग दाल  को भिगो दे ४ घन्टा  के लिए  | पीस ले  |कूकर गैस पर रक्खे| एक टी स्पून देसी घी  डाले,  हींग, जीरा  डालेऔर दाल डाले , नमक डाले और  एक कप पानी डाले और एक सीटी कूकर में लगाकर दो तीन मिनट  कूकर  धीमी आच पर रक्खे ।  गैस बंद करे,  दाल प्लेट में निकाले , गार्निश करे । पिसी कालीमिर्च  हरी धनिया और कटी हरी मिर्च से और नीम्बू  का रस  डाले । इस दाल को ब्रेक फ़ास्ट में सर्व करे ।

Wednesday, August 7, 2013

मूंग दाल दोसा - Moong Daal Dosa

मूंग दाल छिलके वाली : 1 कप
चावल का आटा : 1 tbsp
हरी मिर्च : 2
हरी धनिया : 1 /2 कप
नमक स्वादानुसार
रिफाइंड तेल : 2 tbsp या जैसी ज़रुरत हो

पनीर : 100 gm
प्याज़ : 1 /2 चौकोर कटी
हल्दी : 1 /2 tsp
नमक स्वादानुसार
राइ : 1 /4 tsp
करी पत्ता : 8 -10
काली मिर्च : 1 /4  tsp
रिफाइंड आयल : 1 tsp
गारी के लच्छे : 1 tsp

 मूंग दाल भिगो लें रात भर के लिये । एक मुट्ठी दाल अलग निकाल  लें और बाकि का छिल्का उतार लें\ दोनों दालों को मिला लें,हरी मिर्च , हरी धनिया और नमक को दाल में डालकर गाढ़ा पीस लें कम पानी डाल कर ।

 पनीर को मैश कर लें । एक कढ़ाई में रिफाइंड ऑइल डालें, उसमें राइ डालें, करी पत्ता डालें, प्याज़ डालें, हल्दी डालें, थोड़ा  चलायें , फिर पनीर और नमक डालें । ऊपर से गारी डालकर गैस बंद कर दें । थोड़ा फ्राई करें फिर निकाल लें ।

एक दोसा बनाने के लिये पैन चढायें ।  1 /4 tsp आयल डालकर फैला लें फिर पानी की कुछ  बूंदें डालें और उसे तवे पर सूखने दें ।  फिर एक बड़े चम्मच से डोसा बैटर तवे पर डालकर  फैला लें ।  चारो तरफ थोड़ा  तेल डालें । धीमी आंच करके थोड़ा पकायें फिर उसमें पनीर मिक्सचर डालकर रोल कर लें और गारी की चटनी के साथ खायें।


Wednesday, July 24, 2013

मूंग दाल चिल्ला - Moong Daal Chilla

मूंग दाल चिल्ला

धुली मूंग दाल : 1 कप
जीरा : 1/2 tsp
हींग एक चुटकी
नमक स्वादानुसार
रिफाइंड या देसी घी : 2 tbsp

4 घंटे के लिए मूंग दाल भिगो लें \ हींग,जीरा,नमक डालकर गढ़ा, गढ़ा पीस लें कम पानी डालकर\

एक नॉन स्टिक तवा चढायें, 4-5 बूँद तेल/घी डाल कर फैला लें\ 2 tbsp दाल डालें और चमचे से फैला लें\ एक तरफ पका लें, पलट कर दूसरी तरफ भी पका लें\ फिर से पलट लें और काली मिर्च डालकर रोल करके सर्व करें\

Monday, July 15, 2013

मूंग दाल गोली - Moong Daal Goli

मूंग दाल गोली 


बिना छिल्के की मूंग दाल : 2 कप
प्याज़ : 2  महीन कटी
लहसुन अदरक  पेस्ट : 1 चम्मच
अदरक : 1 चम्मच  महीन कटी
हरी मिर्च : 1/2 चम्मच कटी
हरी धनिया : 2 गुच्छे कटी हुई
जीरा : 1 tsp
हींग : 2 चुटकी
हल्दी : 1 tsp
मिर्च स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
रिफाइंड तेल : 1  tbsp
सरसों का तेल : 2 tbsp

मूंग की दाल को रात में भिगो कर सुबह छान कर हींग, नमक और जीरा डालकर पीस लें । अब नॉन स्टिक कढ़ाई चढ़ाएं उसमें 1 tbsp रिफाइंड तेल डालकर चढ़ा लें, उसमें आधी प्याज़ कटी, अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया डाल दें । जब मुलायम हो जाये तो दाल डाल दें ।

मध्यम आंच पर चलतें रहें । जब गुंधे आटे की तरह बन जाये तो उसको एक प्लेट में निकाल लें और गरम गरम में ही हाथ में पानी लगा कर गोली या बाल्स दोनों हथेली में दबा दबा कर  बना लें ।

अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालें और बाकी बची प्याज़ डाल दें और गुलाबी होने तक चलाएँ ।
एक कटोरी में लहसुन अदरक पेस्ट, नमक, हल्दी, मिर्च डालें और पानी दो tbsp मिलाकर कढ़ाई  में डाल दें ।

जब थोढ़ा चिकना अलग होने लगे तब सारी गोलिया डालकर फ्राई कर लें ।

जब हल्का गुलाबी हो जाये तो कटी धनिया डालकर परोसिएँ ।

Sunday, July 7, 2013

हेल्थी पालक और सप्रोउट किये हुए चने की टिक्की - Palak Sprouted Chana Tikki

स्प्रोउट किये हुए चने : 1 कप
उबली पालक  पीसी : 1/2 कप
ब्रेड क्रुम्ब्स : 1/2 कप
पनीर : 1/2 ग्रेट किया हुआ

चाट मसाला : 2  tsp
नमक स्वादानुसार
तेल

 हरी मिर्च : 2
अदरक : 1 tsp
प्याज़ : 1  tbsp कटी
हरी धनिया : 1 tbsp

अंकुरित चना बॉईल करें और पीस लें । उसमे पालक, ब्रेड क्रेम्ब्स,पनीर,चाट मसाला, नमक ,प्याज़, अदरक ,हरी मिर्च, हरी धनिया को मिक्स कर लें । गोल या लम्बी टिक्की बना लें और शैलो फ्राई कर लें ।

इसको प्याज़ और हरी चटनी के साथ परोसे या बर्गर बना के खा लें ।