Showing posts with label mughlai. Show all posts
Showing posts with label mughlai. Show all posts

Thursday, August 6, 2020

Tasty Paneer - टेस्टी पनीर

टेस्टी पनीर
प्याज -   1कटी 
दही - 1 /4   कप 
 तेल  - 2  चमचा
साबुत धनिया -  1 टीस्पून 
कश्मीरी लाल मिर्च साबुत  - 2 
शाह जीरा 1 /2  टीस्पून 
लॉन्ग - 3
हरी इलायची - 4 
काली इलायची -2 
काली मिर्च 1 /2 टीस्पून
पोस्ता का दाना - 1  टी स्पून
गरी बुरादा  1/2   टीस्पून
तेज पत्ता - 1 
पनीर - 200 ग्राम 
हरी धनिया - 1 टेबलस्पून कटिं 

एक प्याज को काट कर तल कर घी से निकालकर चौथाई कप दही के साथ पीस लें और निकालकर कटोरी में रख ले | 

अब दो चमचा तेल कढ़ाई में डालें, उसमें खड़ी धनिया, हरा मिर्चा, शाह जीरा, पोस्ता का दाना, गरी बुरा, तेज पत्ता। छोटी इलायची, बड़ी इलायची, काली मिर्च, लॉन्ग डालें | 

थोड़ा तेल में  सारे मसालों को एक बार तल कर  निकाल ले और इसका पेस्ट बना लें | 

अब पनीर काटकर शैलो फ्राई करें|  पनीर निकालकर सारे मसालों को उसी तेल में डालकर भून लें | 

चिकना  अलग होने तक भूने, फिर आधा कप पानी डालें|  एक उबाल लगने के बाद आंच  धीमी कर के पकाएं जब तक चिकना ऊपर ना आ जाए फिर इसी में दही प्याज का पेस्ट डालकर चलाकर मिला ले | 

अब पनीर डालकर धीमी आंच  मैं  पकाएं | हरी धनिया से गार्निश करें और सर्व  करें| 

Monday, June 1, 2015

मुगलई पराठा - Muglayi paratha

मुगलई  पराठा

आटा                             3 कप
मैदा                            1 कप
मोयन के लिए            2 टेबल  स्पून
एग                            4
प्याज                      १/२ कप चौकोर कटा
हरी धनिया कटी            1 कप
हरा मिर्च                     3 कटी
नमक                        स्वादानुसार
घी                              सेकने के लिए

आटा,  मैदा, घी २ टेबल स्पून, मिला  कर गूंध ले । 2 घंटे के लिए ढक कर रख दे । अब उसकी ४ लोई बना ले।
गोल कर के 15 मिनट  रक्खे, फिर सूखा आटा लगाकर लोई को  हाथ से बढ़ाये।  दबाकर फिर बेले।

तवा गरम करे।  उसपर रोटी  डाले।  उसपर एक एग बीच में डाले।  एग पे  कटी प्याज डाले ,हरी मिर्च, हरी धनिया डाले । नमक डालकरआंच मध्यम करके पराठे को चारो तरफ से बीच में  फोल्ड करे । चारो तरफ घी डालकर सेके।  फिर पलट दे । जब गुलाबी हो जाय तब निकाले । हरी चटनी और दही के साथ सर्व करे  ।