Showing posts with label pav. Show all posts
Showing posts with label pav. Show all posts

Thursday, May 28, 2015

पाव भाजी- Pav Bhaji

पाव भाजी
पाव                                 4
तेल                                1 टेबल स्पून
अदरक लहसुन पेस्ट         1  स्पून
रेड चिल्ली पेस्ट               १/२ टी स्पून
नमक                                 स्वादानुसार
हरी सब्जिया                   चौकोर कटी
शिमला मिर्च प्याज गोभी मटर उबला कद्दू आलू
नीम्बू का रस                1  टी स्पून
मक्खन                        1 टेबल स्पून
गार्निशिंग के लिए
हरी धनिया
चौकोर कटी प्याज

पैन  में तेल डालकर लहसुन, अदरक पेस्ट डाले, थोड़ा भूनें।

लाल मिर्च को भिगोकर पीस कर  डाले, चलाये।  सारी  सब्जिया, नमक  डालकर चलाये ।  ढक दे।  जब पक जाय थोड़ा भूने । आंच बंद करे।

नीम्बू का रस डालकर मिळा ले । पाव को हल्का सेंक ले पाव और  भाजी के ऊपर हरी धनिया और प्याज डालकर सर्व करे।


Monday, August 5, 2013

वडा बर्गर - Vada Burger

बर्गर बन्स : 4 -5
बेसन : 1  कप
नमक स्वादानुसार
पीसी लाल मिर्च स्वादानुसार
हल्दी : 1 /2 tsp
बेकिंग पाउडर : 1 /4 tsp
आलू : उबले मैश किये हुए
हींग : चुटकी भर
चाट मसाला : 1 /2 tsp
अद्रक  कटी : 1 tsp
हरी धनिया
नीम्बू रस : 1 /2 नीम्बू का रस
लहसुन अधकुटा : 1 /2 tsp
रिफाइंड तेल तलने के लिये
चीज़ : 1 क्यूब


नारियल की चटनी 
गरी/कोकोनट  : 4 tsp लच्छे
खड़ी लाल मिर्च : 2
नीम्बू का रस : 1 /2 नीम्बू
लहसुन : 6 -7
नमक स्वादानुसार

एक पैन में गरी फ्राई करें उसमे लाल मिर्च डालें, लहसुन डालें, थोड़ा चलायें \ उसको मिक्सी में नमक और नीम्बू डालकर बारीक पीस लें \ चटनी तैयार है\

बेसन में नमक, लाल मिर्च, पिसी हल्दी, और बेकिंग पाउडर डालकर पानी से गड़ा घोल तैयार कर लें \

एक पैन में 1 /2 tsp तेल गरम करें \ उसमें हींग, हल्दी,नमक  और चाट मसाला, अद्रक कटी डालकर मैश किये हुए आलू डाल दें\ सबको मिला कर हरी धनिया, नीम्बू का रस और अध्कुटा लहसुन डालकर मिला लें \ गैस बंद कर लें \ उसके गोले बना लें, मध्यम साइज़ के \

एक कढ़ाई में तेल तलने के लिये गरम कर लें \ आलू के गोलों को बेसन के घोल में डिप करके डीप फ्राई कर लें \

अब बर्गर बंद को बीच से काटें \ उसमे वडा रक्खे , उसपर चीज़ ग्रेट की हुई डाले, और उसके ऊपर चटनी डालकर ऊपर से ढक दें  और सर्व करें \