Showing posts with label sabji. Show all posts
Showing posts with label sabji. Show all posts

Thursday, May 28, 2015

पाव भाजी- Pav Bhaji

पाव भाजी
पाव                                 4
तेल                                1 टेबल स्पून
अदरक लहसुन पेस्ट         1  स्पून
रेड चिल्ली पेस्ट               १/२ टी स्पून
नमक                                 स्वादानुसार
हरी सब्जिया                   चौकोर कटी
शिमला मिर्च प्याज गोभी मटर उबला कद्दू आलू
नीम्बू का रस                1  टी स्पून
मक्खन                        1 टेबल स्पून
गार्निशिंग के लिए
हरी धनिया
चौकोर कटी प्याज

पैन  में तेल डालकर लहसुन, अदरक पेस्ट डाले, थोड़ा भूनें।

लाल मिर्च को भिगोकर पीस कर  डाले, चलाये।  सारी  सब्जिया, नमक  डालकर चलाये ।  ढक दे।  जब पक जाय थोड़ा भूने । आंच बंद करे।

नीम्बू का रस डालकर मिळा ले । पाव को हल्का सेंक ले पाव और  भाजी के ऊपर हरी धनिया और प्याज डालकर सर्व करे।


Tuesday, August 6, 2013

कटहल की करी वाली सब्जी - Kathal Curry

कच्चा सफ़ेद कटहल : 1 /2 kg
प्याज़ : 1 मध्यम
सरसों का तेल : 1 +1 /2 tbsp
लहसुन प्याज़ पेस्ट : 2 tsp
नमक स्वादानुसार
 लौंग : 3 
तेज पत्ता : 1
धनिया पीसी : 1 +1 /2 tsp
पीसी मिर्च : 1 /2 tsp या स्वादानुसार
हल्दी : 1 /2  tsp

कच्चा कटहल सफ़ेद और मध्यम साइज़ का हो।  कटहल को काट लें । कुकर चढायें और तेल डालें । लौंग और तेज पत्ता डालें । जब तड़कने लगे तो महीन कटी  प्याज़ डालें । एक कटोरी में लहसुन, प्याज़, धनिया पीसी, पीसी मिर्च, और नमक डाल लें । 1 tbsp पानी डाल दें । प्याज़ जब गुलाबी हो जाये तो पूरा मसाला प्याज़ में डाल दें और चलतें रहें । जब तेल थोड़ा अलग होने लगे तो कटहल डाल दें । 6 -7 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनते रहें ।

उसमे कटहल की ऊचाई तक पानी डालें और कुकर बंद करके एक सीटी लगा दें ।  जब प्रेशर हो जाये तो कुकर खोलकर उसे धीमी  आँच  पर 2 -3 मिनट तक पकायें ।हरी धनिया डालकर सर्व करें ।

Wednesday, July 10, 2013

भरवा भिन्डी - Bharwa Bhindi




भिन्डी : 1/2  kg

प्याज़ : 2 बड़ी (चौकोर कटी हुई )
लहसुन पेस्ट : 1/2 tsp
नमक स्वादानुसार
हल्दी : 1/2 tsp
मिर्च स्वादानुसार
पिसी खटाई : 1/2 tsp
तेल : 2 tbsp

भरवा मसाला यहाँ से नोट करे

भिन्डी को आधा काट लें फिर उसे बीच से चीर लें और नीचे से जुड़ा रहने दें । कढ़ाई में तेल डालें और कटी प्याज़ डालें । मुलायम कर लें फिर लहसुन पेस्ट डाले, थोड़ा चलायें । अब इसमें हल्दी,नमक,मिर्च,पिसी खटाई, डालें और भिन्डी डाल कर अच्छी तरह मिला लें । धीमी आंच पर रख कर ढक दें । बीच बीच चलतें रहें 10 मिनट तक और धीमी आंच पर भून लें ।

बोल में निकाल कर सर्वे करें ।